गुमला, जनवरी 10 -- गुमला। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशाल, रांची और जिला प्रशासन गुमला के संयुक्त प्रयास से 12 जनवरी को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, गुमला में जिला स्तरीय कृष्णा उरांव स्मृति एथलेटिक्स प्रतियोगिता- 2025-26 का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त, सक्रिय और जिम्मेदार बनाना तथा उन्हें नशा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी और अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...