बोकारो, मार्च 29 -- अंडर 20 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 21 व 22 अप्रैल को कोटा राजस्थान में किया जाएगा। इसको लेकर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के दिशा निर्देश में जिला में चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जबकि झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन 29 मार्च को रांची खेल गांव इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। जिला कुश्ती टीम के गठन को लेकर सिटी पार्क अखाड़ा में जिला स्तरीय अंडर 20 कुश्ती चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा वर्तमान समय में जिला, राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर कुश्ती की सभी प्रतियोगिता इंडोर स्टेडियम में मैट पर आयोजित होती है। जबकि बोकारो में एक सभागार व हाल के अभाव में आज भी खिलाड़ी पहलवान मिट्टी के परम्परागत अखाड़ा में प्रैक्टिस करने को बाध्य हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.