रांची, मार्च 5 -- रांची, संवाददाता। अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विधालय के सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड से चयनित विजेता और उपविजेता कुल 40 रसोईयाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने पकवान बनाए। साथ ही इनकी प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके बाद निर्णायक मंडली ने पुरस्कार के मानकों के अनुरूप प्रतिभागियों को अंक दिए। इसमें संत मारिया मध्य विद्यालय कांके की शीला बारला ने 81 अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जयंती देवी रा.उत्क्र.उ.वि. बढ़ैया, चान्हो ने 76 अंक प्राप्त करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, जिला स्तर पर सभी प्रतिभागी को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण-पत्र व मेडल दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.