दुमका, जनवरी 7 -- जामा, प्रतिनिधि। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग कृषि प्रभाग दुमका के तत्वावधान में जिला स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन 08 जनवरी 2026 गुरुवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन फुटबॉल मैदान, पंचायत भवन के समीप, चिगलपड़ाही, जामा प्रखंड में होगा। मेले में किसानों के लिए कई विशेष आकर्षण पुरस्कार रखे गए हैं। इसमें कृषि प्रदर्शनी, कृषि-आधारित प्रतियोगिता, कृषक-वैज्ञानिक सामूहिक परिचर्चा तथा वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान प्रमुख हैं। आयोजन का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, खेती के नवीन तरीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के तहत कृषक-वैज्ञानिक अंतरसंवाद, पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित होगा। पुरस्कार वितरण अपराह्न 4 बजे तथा मेला समापन सायं 5 बजे न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.