लोहरदगा, जनवरी 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला स्तरीय किसान मेला-सह-कृषि उत्पाद प्रदर्शनी-2026 का आयोजन गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर लोहरदगा में किया गया। मेला-सह-प्रदर्शनी का शुभारंभ उपायुक्त डा ताराचंद ने किया। डीसी ने कहा कि सफल किसान बनने के लिए जोखिम उठाना जरूरी है। वर्ष में कम से कम दो फसल ली जा सकती हैं। लोहरदगा जिला में किसान एक ही फसल ले रहे हैं। अगर किसान बारिश का पानी संचय करने कर तरीके अपनाएं तो सफलता मिल सकती है। किसान के रूप में सफल होने के लिए बाजार की मांग के अनुसार फसल उगाने की आवश्यकता है। जिला में सिंचाई की कमी को दूर करने के लिए नहर, कूप आदि की योजनाएं हैं। लेकिन किसान टपक सिंचाई के जरिये पानी की कमी को दूर कर सकते हैं। किसान तकनीकी जानकारी के लिए कृषि विज्ञान के केंद्र में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सलगी पंच...