धनबाद, दिसम्बर 9 -- सिंदरी। डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के बच्चों ने विवेकानंद द्वारा रचित स्वदेश मंत्र काव्य पाठ की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। राम कृष्ण मिशन स्वध्याय ट्रस्ट की ओर से पांच दिसंबर को कोयलानगर धनबाद में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 90 बच्चों ने भाग लिया। उसमें डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के रितिका कुमारी और रुद्र घोषाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों सफल प्रतिभागी जनवरी में रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्रता हासिल कर ली है। प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने दोनों बच्चो के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.