बोकारो, सितम्बर 1 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो जिला के मां अंबे गार्डन सेक्टर 2 में झारोटफ बोकारो इकाई के द्वारा रविवार को जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम का आयोजन प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की। संचालन आशुतोष कुमार ने किया। प्रदेश कमेटी के प्रदेश उप महासचिव डॉ सुनील कुमार कश्यप शामिल हुए। उन्होंने कहा कर्मचारियों का अधिकार सरकार को देनी होगी। कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्र सीमा 62 साल केंद्रीय कर्मचारियों की भांति झारखंड के कर्मचारियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता प्राप्त हो और झारखंड के कर्मचारियों के शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी का लाभ प्राप्त हो। झारखंड में 1 लाख 25 हजार कर्मचारी 32 विभागो से जुड़े हुए हैं। सभी की एक ही मांग है यह तीनों महत्वपूर्ण मांग सभी विभाग के कर्मचारियों के लि...