मैनपुरी, नवम्बर 28 -- मैनपुरी। प्रतिभाएं किसी परिचय की मोहताज नहीं होतीं, बस थोड़ा सहारा मिल जाए तो ये बुलंदियां छू लेती हैं। शहर के रिद्धिमा वर्ल्ड स्कूल की छात्रा अंकिता चौहान ने पंडित जवाहर लाल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित किया। छात्रा को बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, क्रीड़ाधिकारी साधना सिंह ने प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रबंध निदेशक संजय चौहान, प्रधानाचार्या रूचि चौहान और प्रबंधक सिद्धार्थ चौहान व पिता विजय प्रताप सिंह चौहान ने अंकिता के कठिन परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट खेल-भावना को इस सफलता का मुख्य कारण बताया। विद्यालय स्टाफ ने भी प्रोत्साहित करते हुए अंकिता के उज्जवल भविष्य की कामना की। 14 घंटे न बिजली बिल जमा होंगे, न रि...