कन्नौज, अक्टूबर 15 -- सिकंदरपुर, संवाददाता। कस्बे के भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज सिकंदरपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 105 पदक हासिल कर छिबरामऊ तहसील चैंपियन बनी। जबकि कन्नौज दूसरे और तिर्वा तहसील तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही व्यक्तिगत रूप से सात खिलाड़ी भी चैंपियन घोषित किए गए। जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन के समापन पर पुरस्कार वितरण किया गया। इस प्रतियोगिता में तीनों तहसीलों के विभिन्न कालेजों के 210 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के 37 खेलों का आयोजन किया गया। छिबरामऊ तहसील को 43 गोल्ड, 35 सिल्वर व 27 ब्रोंज मेडल हासिल होने पर जिला चैंपियन घोषित किया गया, जबकि तहसील कन्नौज को दूसरा और तहसील तिर्वा तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा व्यक्तिगत र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.