किशनगंज, नवम्बर 30 -- किशनगंज, संवाददाता समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गयी। बैठक में डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी से उर्वरक की उपलब्धता से संबंधित समीक्षा कर उपस्थित सभी सदस्य को भी अवगत कराया। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि उर्वरक की बिक्री पर सतत् निगरानी रखी जाय। उर्वरक कालाबाजारी एवं जमाखोरी के विरूद्ध गठित टीम द्वारा लगातार छापामारी कर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निदेश दिया गया। उक्त बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, किशनगंज/जिला सहकारिता पदाधिकारी किशनगंज/अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, किशनगंज एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी/सभी थोक उर्वरक विक्र...