पलामू, जनवरी 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की। स्कूल में बिताये पल को भी साझा किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य करूणा शंकर तिवारी ने कहा कि विदाई का क्षण शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के लिए दर्द देने वाला होता है, लेकिन ये एक ऐसा विदाई समारोह है जिसमें शिक्षकों के मन का सारा दुलार और प्यार बाहर आता है। बच्चों के लिए भी सबका स्नेह, प्यार और आशीर्वाद पाने का अवसर बन जाता है। स्कूल के मैनेजर अनूप कौर ने कहा कि आप उस चौराहे पर खड़े हैं, जहां से जीवन के कई रास्ते खुलते हैं। इस चौराहे पर आपको कई मित्र और सलाहकार तथा सहयोगी भी मिलेंगे जो आपके जीवन को बना ...