मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर। जिला स्कूल में रामकथा का आयोजन 22 से 30 दिसंबर तक किया जाएगा। इसमें प्रेमभूषण महाराज द्वारा कथावाचन किया जाएगा। कथा का समय दोपहर दो से पांच बजे तक रखा गया है। इसमें मुख्य रूप से गोविन्द भिवाणी वाला, घनश्याम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, रमेश बारोलिया, रोशनलाल बारोलिया व रमेश कुमार बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। कथा का आयोजन हरियाणा सेवा संघ मुजफ्फरपुर की ओर से किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...