पलामू, दिसम्बर 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) के मेन गेट के सामने पेशाब बहते रहने से बच्चों और शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। बहते पेशाब को लांघकर बच्चों और शिक्षको को स्कूल में आना-जाना पड़ता है। वहीं स्कूल के चाहरदीवारी के सटे ठेला-खोमचा लगाने से गंदगी भी फैल रही है। इसे रोकने की दिशा में अब तक कोई सार्थक पहल नहीं की गई है। पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि बहते पेशाब को रोकथाम के लिए वे इस संबंध में जल्द ही नगर निगम के नगर आयुक्त से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वे भी जब कभी निरीक्षण में जाते हैं तो मेन गेट के सामने बहते पेशाब को देखते हैं,तो काफी खराब लगता है। डीइओ ने कहा कि स्कूल के मेन गेट जहां से बच्चे और शिक्षक आते-जाते हैं,उसके उपरी छोर पर नगर निगम की ओर से पेशाब के लिए ट...