मुंगेर, जनवरी 11 -- मुंगेर, निज संवाददाता । जिला स्कूल की पुराने चारदिवारी को तोड़ कर नया चारदिवारी का निर्माण नगर निगम की जमीन पर 4 फीट बाहर निकाल कर किए जाने का विरोध मोहल्लेवासियों ने किया है। सड़क किनारे 4 फीट बाहर चारदिवारी होते देख तोपखानाबाजार और छोटी केलाबाड़ी मुहल्ला के लोगों ने चारदिवारी निर्माण का कार्य में जुटे मजदूरों को काम करने से रोक दिया। इसके बाद स्थानीय लोग जिला स्कूल की प्राचार्य डाक्टर निशा कुमारी के पास पहंुचे और पुराने चारदिवारी की जगह ही नया चारदिवारी का निर्माण कराने का आग्रह किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि किसी भी सूरत में 4 फीट आगे बढ़ा कर चारदिवारी का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। प्राचार्य ने मोहल्लेवासियों को आश्वस्त कराया कि संवेदक से बातचीत कर समस्या को समाप्त कराया जाएगा। फिलहाल चारदिवारी का निर्माण कार्य रोक दि...