शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- जिला स्काउट गाइड कैंपस रोटी गोदाम में विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। बीएसए दिव्या गुप्ता एवं नगर के खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सिंह ने पंडित श्रीराम बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। शुभारंभ जिला स्काउट मास्टर जिला ट्रेनिंग कमिश्नर निकहत परवीन एवं जिला गाइड कैप्टन दीपेंद्र कौर द्वारा ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया। स्काउट गाइड द्वारा देश भक्ति के गीत गाए गए पोस्टर प्रतियोगिता एवं मीनार प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल देवी प्रथम स्थान, सुहानी देवी ने द्वितीय स्थान एवं अन्यथा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...