मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर को एक और उपलब्धि से नवाजा गया है। गुणवत्ता एवं मानकों पर खरा सिद्ध होने पर जिला सहकारी बैंक को अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन से आईएसओ 9001 तथा आईएसओ 27001 प्रमाण पत्र प्राप्त हुए। सहकारी बैंक के कोर्ट रोड स्थित जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता अरिमर्दन सिंह ने बैंक को आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। बैंक सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह एवं बैंक के सीईओ राजेश कुमार को सार्टिफिकेट सौंपते हुए बधाई दी। इस अवसर पर बैंक चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह ने कहा कि बैंक प्रबन्धन एवं कर्मचारियो के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि बैंक एक के बाद एक नये कीर्तिमान गढने में सफल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.