रामगढ़, अक्टूबर 3 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ सदर जयंत जेरोम लकड़ा का शुक्रवार को मेदांता हॉस्पिटल रांची में निधन हो जाने के बाद शुक्रवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में शोक सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज, अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी सहित अन्य जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों और कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया। साथ ही जिला और प्रखंड के अन्य कार्यालयों में भी शोकसभा का आयोजन हुआ। सभी ने परिजनों को दुख सहने का ईश्वर से प्रार्थना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...