लातेहार, दिसम्बर 17 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग, बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। बैठक में मिशन वात्सल्य व जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास, स्पॉन्सरशिप, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मानव तस्करी के तहत दर्ज हुए मामले एवं उनमें किए गए बच्चों के रेस्क्यू कार्य की जानकारी लेते हुए सक्रिय होकर कार्य करने को कहा गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष परिस्थितियों में रह रहे किशोर-किशोरियों की सुरक्षा और उनके समग्र विकास क...