बांका, जनवरी 31 -- बांका, एक संवाददाता। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें जिले के सहयोगी विभाग यथा शिक्षा, स्वास्थ्य,जीविका, पंचायती राज,बाल विकास परियोजना एवं सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी का आगामी 10 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले फाइलेरिया, सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) के सफल आयोजन के लिए उन्मुखीकरण किया गया। साथ ही किस विभाग का क्या सहयोग अपेक्षित है इस संबंध में भी विस्तृत चर्चा किया गया। इस बैठक में उक्त विभाग के जिला स्तरीय एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। सिविल सर्जन बांका ने कार्यक्रम में आने वाली कठिनाइयों का त्वरित निदान कैसे हो इस पर विशेष चर्चा की। जिला पदाधिकारी ने सभी विभाग से बेहतर प्रयास के लिए कहा ताकि बांका जिला इस कार्यक्रम में बेहतर सफलता पा सके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.