प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- सीएम युवा विकास अभियान योजना की प्रगति समीक्षा सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने विकास भवन सभागार में की। बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहे बैंक आफ महाराष्ट्र के जिला समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के जिला समन्वयक को लक्ष्य के सापेक्ष लोन वितरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी तक सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर आवंटित लक्ष्य पूर्ण कर सूचना उपलब्ध कराएं। समीक्षा में एलडीएम नीरज सिंह, उपायुक्त उद्योग सहित बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...