पीलीभीत, जनवरी 14 -- पीलीभीत। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी के दिन कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक मिश्र की नाम वापसी के बाद जांचोपरांत अध्यक्ष सहित अब पांच पदों के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि आठ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। 17 जनवरी को प्रस्तावित चुनाव में 408 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी कुलदीप सक्सेना ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता राजीव अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष बाबूराम शर्मा व पूर्व सचिव साबिर हुसैन के नामांकन वैद्य पाए गए हैं। अध्यक्ष पद पर तीन ही नामांकन दाखिल हुए थे। महामंत्री पद पर विद्याराम वर्मा, अजय किशोर शर्मा, सुधीर कुमार मिश्र, ज्योति प्रकाश शुक्ला, ग्यानेंद्र कुमार गौतम व विनीता सक्सेना तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय सिंह तोमर व अखिलेश कुमार शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.