साहिबगंज, फरवरी 12 -- बोरियो, प्रतिनिधि। साहिबगंज जिला संतमत सत्संग का 31 वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन बोरियो के चसगांवा गांव में एक एवं दो अप्रैल को होगा। अधिवेशन को लेकर गुरूवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व उप मुखिया नंद लाल साह ने की। बैठक में अधिवेशन को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला अधिवेशन में परमाराध्य संत सद्गुरू महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के संतमत के प्रधान आचार्य महर्षि चतुरानंद जी महाराज एवं अन्य साधु महात्माओं एवं विद्वानों के प्रवचन होगा। बैठक में सुरेश ठाकुर, नंद लाल साह, उत्तम साह, रामेश्वर साह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.