धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद, वरीय संवादादाता। धनबाद जिला शौंडिक समाज की बैठक सरयुग प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर समाज के योगेंद्र प्रधान को धनबाद जिला शौंडिक समाज का संरक्षक नियुक्त किया गया। उन्होंने समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक विकास के मिलकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 18 जनवरी को धनाबद जिला शौंडिक समाज का पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम वेडिंग वेल्स में होगा। बैठक में योगेंद्र प्रधान, सरयुग प्रसाद, डॉ रानी राजश्री, अनूप कुमार साव, मंजू साव, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार साव, पुरुषोत्तम कुमार एवं बी के मंडल व अनूप कुमार साव सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...