सीवान, फरवरी 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। लंबे समय से किराए के मकान में चले रहे जिला शिक्षा कार्यालय का जल्द ही अपना खुद का कार्यालय भवन मिल जायेगा। नए भवन में डीईओ व सभी डीपीओ समेत सभी कर्मी एक ही छत के नीचे कार्य करेंगे। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर में आधारभूत संरचना के तहत शिक्षा विभाग का नया कार्यालय व तीन अतिरिक्त क्लासरूम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसे अप्रैल-मई तक पूरा कर हैंडओवर करने का लक्ष्य रखा गया है। बताते हैं कि छत समेत 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, फिनिशिंग का कार्य होना बाकी है। 4 करोड़ 75 लाख की लागत से बन रहे भवन में ग्रांउड फ्लोर के अतिरिक्त तीन मंजिला भवन है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन में पहले मंजिल पर डीईओ व दो डीपीओ का कार्यालय होगा। शिक्षा विभाग के सभी कर्मियों के लिए भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.