कौशाम्बी, मार्च 4 -- कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में सोमवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी ने जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से पहले सभी विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र के लिए पुस्तक हर हाल में पहुंच जाय। इसके साथ ही विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्य मार्च माह के अंत तक हर हाल में पूरा कराया जाए। ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी ईओ एवं खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 19 पैरामीटर के तहत प्राथमिक, कम्पोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कराये जा रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत पूर्ण करायें। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित करते हुए विद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं की अपार आईडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.