चाईबासा, जून 6 -- चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात की। संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि जिले के उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ के मुख्य संरक्षक के पद पर पदासीन है। जिले के उपायुक्त ने सभी खेल संघों के साथ एक सभा कर जिले में खेल की गतिविधियों को बढ़ाने का आश्वासन दिया। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक ने जिले में शतरंज खेल की स्थिति की जानकारी ली और संघ को बधाई दी। इस अवसर पर शतरंज संघ के उपाध्यक्ष जहांगीर आलम एवं संयुक्त सचिव अर्पित खिरवाल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.