महाराजगंज, फरवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला अस्पताल से निकल रहा वेस्ट पानी अब बर्बाद नहीं होगा। इसका ट्रीटमेंट कर सिंचाई योग्य बनाया जाएगा। उससे निकले कचरा से जैविक खाद बनाया जाएगा। अस्पताल परिसर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी) बनेगा। शासन ने अस्पताल प्रशासन से इसके लिए प्रस्ताव मांगा है। 200 बेड वाले जिला व महिला अस्पताल से हर रोज करीब 20 हजार लीटर पानी निकल रहा है। वार्ड से निकल रहे इन दूषित पानी को नालियों के सहारे परिसर के बाहर निकासी हो रही है। शासन ने पानी निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए परिसर में एसटीपी निर्माण करने का आदेश दिया है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन से प्रस्ताव मांगा है। अस्पताल प्रशासन एसटीपी निर्माण के लिए जल निगम से प्रस्ताव के साथ स्टीमेट बनाने के लिए पत्र भेजा है। प्रस्ताव के स्वीकृत होने के बाद धन ज...