गंगापार, फरवरी 5 -- जिला वॉलीबाल संघ, प्रयागराज का चुनाव शनिवार को दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज, गोसौरा कलां के सभागार में आयोजित किया जाएगा। चुनावी बैठक में जिले के कई पूर्व राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे,जबकि करीब 300 नए-पुराने खिलाड़ियों की उपस्थिति की संभावना है। डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए), प्रयागराज की पूर्व जिला कार्यकारिणी को 17 जनवरी को भंग कर दिया गया था। कार्यवाहक सचिव आर.पी. शुक्ला के अनुसार चुनाव प्रक्रिया टी.एन. सिंह (सहायक निर्वाचन अधिकारी) एवं गुलशन शर्मा (जिला युवा कल्याण अधिकारी) की देखरेख में संपन्न होगी। गुप्त मतदान के जरिए आगामी चार वर्षों के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए चार, महासचिव पद के लिए तीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं।

हिंदी हिन्...