चाईबासा, फरवरी 20 -- मझगांव : कुमारडुंगी थाना के कलईया गांव में बीते दिनों दिल दहला देने वाली वारदात में एक ही परिवार के तीन लोगों को पेट्राल डाल कर जला दिया गया था। जिसमें मां और एक साल की बच्चे की मौत हो गई थी। जबकि पिता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी,हाटगम्हारिया सीओ रवि देव कमल,एसडीपीओ जगन्नाथपुर राफएल मुर्मु,स्थानिए मुखिया चंद्रमोहन सिंकु समेत अन्य सदस्य गांव पहुंच कर परिवार का हाल-चाल लिया और उचित सुरक्षा का भरोसा दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डालसा सचिव चौधरी ने कहा कि झालसा के निर्देशन व कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. तौकिर के मार्ग दर्शन में कुमारडुंगी थाना के कलाईया में पहुंचे हैं। परिवार को संरक्षण और ...