मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी ने शनिवार को जेल स्थित विधिक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर परिक्ष्यमान पुलिस अधीक्षक प्रसन्ना कुमार भी उनके साथ थे। विधिक सेवा केंद्र के निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्देश दिया कि बंदियों को उनके मामले की सुनवाई की अगली तिथियों से निश्चित रूप से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन्हें अपने मामले की सुनवाई के लिए अधिवक्ता की जरूरत हो, जल्द से जल्द जिला विधिक सेवा प्राधिकार को इसकी सूची सौंपें। इसके अलावा उन्होंने महिला वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया और बंदियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बंदियों से जातिगत आधार पर किसी तरह भेदभाव के संबंध में भी पूछताछ की। किसी ने भी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.