कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा द्वारा कड़ाके की ठंड में गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन तथा सचिव गौतम कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मंगलवार को जिला प्रशासन के सहयोग से प्राधिकार की टीम ने कोडरमा बाजार, करमा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। विशेष रूप से उन लोगों को चिन्हित किया गया जो ठंड के इस मौसम में बिना छत के रात गुजारने को विवश हैं। उल्लेखनीय है कि बीती रात भी प्रधान जिला जज के मार्गदर्शन में सचिव गौतम कुमार सहित पूरी टीम देर रात तक ...