मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रितीश सचदेवा ने वन स्टॉप सेंटर का औपचारिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर में उपलब्ध कानूनी सहायता, परामर्श, पुनर्वास एवं अन्य सेवाओं का जायजा लिया तथा वहां उपस्थित पीडि़ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ चर्चा करते हुए महिलाओं को नि:शुल्क विधिक सहायता, त्वरित न्याय एवं आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस अवसर पर महिलाओं के विधिक अधिकारों और सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.