मुरादाबाद, फरवरी 14 -- जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कंट्रोल रूम एवं मॉनिटरिंग सेल की स्थापना की गई। परीक्षा 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक चलेंगी। कंट्रोल रूम का प्रभारी प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, पाकबड़ा धनेन्द्र कुमार शर्मा, को बनाया गया है। सह प्रभारी के रूप में प्रधानाचार्य, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देपपुर कंचन वर्मा,प्रधानाचार्य, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गंगलिया शकुला स्वदेश कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नामित अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में कार्य करेंगे और प्रतिदिन की सूचनाएं उपलब्ध कराएंगे। प्रथम पाली में कंचन वर्मा का समय प्रातः छह बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक, द्वितीय पाली में स्वदेश कुमारी का समय अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.