महाराजगंज, फरवरी 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम आरके इंटर कॉलेज हरपुर परतावल में जिला विज्ञान क्लब की ओर से अंधविश्वासों और रुढ़ियों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या नई दिल्ली की रोहिणी गोले ने प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य इरफान उल्लाह खान ने किया। बताया गया कि विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में अंधविश्वास, जादू, टोना, झाड़, फूंक के खिलाफ व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रोहिणी गोले ने यहां जागरूकता अभियान चलाया। जिला विज्ञान क्लब के विमल पांडेय ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया और विजई प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्...