बिजनौर, मई 16 -- बिजनौर। जिला रेवेन्यू बार एसोसिएशन दो फाड़ नजर आ रही है। एक की कार्यकारिणी ने 28 फरवरी को गठन की घोषणा कर शपथग्रहण किया था तो दूसरी कार्यकारिणी का शपथग्रहण 17 मई को (आज) होना बताया जा रहा है। दोनों ही अपनी कार्यकारिणी को उचित ठहरा रहे हैं। आज होने वाले शपथग्रहण का 28 को गठित कार्यकारिणी ने विरोध कर मुख्य अतिथि को काले झंडे दिखाने का निर्णय लिया है। जिला रेवेन्यू बार एसोसिएशन बिजनौर के वर्ष 2025-2026 के वार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के 17 मई को शपथग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण पत्र बांटे गए हैं। इसमें मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल बनाए गए हैं। इस गुट के संयुक्त मंत्री अक्षय शर्मा ने बताया, कि उनकी एसोसिएशन ही बायलॉज के अनुरूप है तथा इसमें अरविंद चौधरी एडवोकेट अध्यक्ष तथा तौकीरुद्दीन निर्विरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.