बोकारो, जुलाई 5 -- जिला राम रुद्र मुख्यमंत्री उच्च विद्यालय चास के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक व प्रथम प्राचार्य स्व. मनबोध महथा की जन्मतिथि को श्रद्धा व सादर स्मृति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में स्व. महथा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रार्थना सभा में उनके जीवन मूल्यों, शिक्षा के प्रति समर्पण और विद्यालय की स्थापना में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार ने कहा मनबोध महथा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जिन सिद्धांतों और मूल्यों के साथ विद्यालय की नींव रखी, वे आज भी हमारी मार्गदर्शिका हैं। उनका सपना था कि हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाए। उप-प्राचार्य ने भी स्व. महथा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.