बक्सर, जनवरी 24 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल की जिला इकाई द्वारा शनिवार को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव धनपति चौधरी ने किया। समारोह में मौजूद राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। वक्ताओं ने उन्हें शोषितों, वंचितों, अकलियतों, पिछड़ों और दलितों का मसीहा बताया। पार्टी के प्रदेश महासचिव निर्मल सिंह कुशवाहा ने कहा कि उनकी जिंदगी सादगी, ईमानदारी और संघर्ष की लाजवाब मिसाल थी। सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल अपने आप में इतिहास है। जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि जो लोग कर्पूरी ठाकुर को सड़कों पर भला-बुरा कहते थे, वे लोग भी आज जयंती मना रहे हैं। चुनाव के समय उन्हें भारत र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.