हरिद्वार, जनवरी 20 -- ब्रह्मपुरी के निकट जिला रक्त केंद्र के बाहर बह रहा सीवर का पानी आफत बन गया है। इससे न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। सीवर का पानी रक्त केंद्र के बाहर जमा रहने से यहां कार्यरत चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों और मरीज परेशान हैं। दुर्गंध इतनी तेज है कि आसपास से गुजरने वाले राहगीर भी नाक ढककर निकलने को मजबूर हैं। इस केंद्र के पास आवासीय क्षेत्र भी है। रक्त केंद्र में कार्यरत दिनेश लखेड़ा ने बताया कि जिम्मेदार विभागों को बताने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र ही समाधान नहीं हुआ तो रक्त केंद्र और अस्पताल परिसर में रहने वाले कर्मचारी धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...