आरा, नवम्बर 27 -- -डीडीसी ने किया जिला युवा उत्सव का उद्घाटन -ऐसे आयोजनों से युवाओं की छिपी प्रतिभा निकलती है आगे आरा। निज प्रतिनिधि शहर का एमएम महिला कॉलेज का सभागार युवा ऊर्जा, कला और संस्कृति के रंगों से भरा रहा। कला संस्कृति और युवा विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में जिले भर से प्रतिभागी पहुंचे थे। प्रतिभागियों ने अपनी विविध प्रस्तुतियों से मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की काफी भीड़ रही। शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उत्साहवर्धन किया और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। कहा कि ऐसे आयोजनों...