गुमला, फरवरी 13 -- गुमला। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ.के के मिश्रा व प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. क्रिस्टो मंगल बोदरा के द्वारा शुक्रवार को हरि झंडी दिखाकर टीबी जागरूकता रथ को रवाना किया गया। टीबी जागरूकता रथ रवाना करने का प्रयोजन के बारे में बताते हुए यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ के के मिश्रा ने बताया कि गुमला जिले के सभी प्रखंडों में टीबी जागरूकता रथ 13 फरवरी से 24 मार्च तक भ्रमण करेगी। जिससे टीबी का शीघ्र इलाज , टीबी मरीजों को सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ, टीवी के लक्षण आदि से संबंधित प्रचार प्रसार किया जाए। रथ रवाना करने के अवसर पर जिला यक्ष्मा केंद्र के कर्मी व सदर प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...