जमशेदपुर, जनवरी 6 -- जमशेदपुर। नालसा एवं झालसा के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले में 12 जनवरी तक नशा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। डालसा के सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी ने मंगलवार को न्याय सदन में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा उन्मूलन का अभियान जिले में 5 जनवरी से शुरू है। नालसा स्कीम 2025 (ड्रग फ्री इंडिया) के तहत सप्ताह व्यापी नशा उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को बिष्टुपुर के पीएम मॉल, टाटानगर स्टेशन, करानडीह आदि जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर आम लोगों को जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...