जमशेदपुर, मार्च 7 -- जमशेदपुर। एनीमिया मुक्त भारत योजना के तहत जिला में जांच अभियान शुरू होगा। इससे छात्राओं की एनीमिया जांच के लिए स्कूलों में शिविर लगेगा। बताया जाता है कि, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मार्च के अंतिम सप्ताह से जांच शुरू होने की उम्मीद है। सिविल सर्जन ने प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। दूसरी ओर, आंगनबाड़ियों में एनीमिया जांच जांच कर छात्राओं को दवा दी जाएगी। वहीं, रक्त की कमी वाली छात्राओं का स्वास्थ्य केंद्रों में होगा इलाज होगा। मालूम हो कि, एनीमिया अभियान में पूर्वी सिंहभूम जिला राज्य में अव्वल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...