पिथौरागढ़, सितम्बर 13 -- जिला मुख्यालय से 6 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। सड़क बदहाल होने से मुख्यालय से बेस अस्पताल जा रहे रोगियों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। छात्र-छात्राओं का आईटीआई कॉलेज पहुंचना भी खासा मुश्किल हो रहा है। पिथौरागढ़ के बेस अस्पताल व पुनेडी, तडीगांव, मैला, सिल्पाटा, सिलौली, भुनीगांव सहित अन्य गावों को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल है। स्थानीय दीप जोशी ने बताया कि लिंठ्यूड़ा खेल मैदान के पास लंबे समय से सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इसके बाद भी इस सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। बेस अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे लोगों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। भूस्खलन से पूर्व में जगह-जगह मलबा आ गया था, अभी तक उसे ठीक करने की कार्रवाई नहीं की गई है। पुनेडी के दीपक पुनेडा ने बताया कि स्थानीय लोग शब्जियां,द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.