बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- जदयू नेता ने सीएम को आवेदन देकर की मांग बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहारशरीफ महानगर जदयू कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार ने मुख्यमंत्री, खेल विभाग के सचिव व सांसद को पत्र भेजकर खेल भवन व व्यायामशाला का निर्माण जिला मुख्यालय में कराने की मांग की है। आवेदन के अनुसार हर जिले में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना से खेल भवन व व्यायामशाला का निर्माण होना है। भवन का निर्माण सिपाह गांव के पास शुरू हो गया था। इससे पहले भी दो बार स्थान में बदलाव किया गया था। अब इस भवन को सिलाव प्रखंड में बनाने की योजना बन रही है। इस भवन में खेल पदाधिकारी का कार्यालय होगा। जिला व राज्यस्तरीय सरकारी व गैर सरकार प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलेगा और खेल संबंधी बैठकें होंगी। जिला मुख्यालय में इसक...