चतरा, दिसम्बर 11 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने चतरा जिला मुख्यालय में बढ़ती जनसंख्या और कार्यभार को देखते हुए एक अतिरिक्त डाकघर खोलने की मांग की है। इसी क्रम में उन्होंने पत्रांक 1067/आ.का. दिनांक 09.12.2025 के डाक अधीक्षक हजारीबाग-सह-चतरा को विस्तृत अनुशंसा भेजी है। सांसद श्री सिंह ने कहा है कि जिला गठन के 35 वर्ष बीत जाने के बावजूद चतरा मुख्यालय में सिर्फ एक ही डाकघर संचालित है, जबकि इस अवधि में जनसंख्या कई गुना बढ़ चुकी है। वर्तमान समय में एकमात्र डाकघर पर कार्यभार अत्यधिक बढ़ गया है, जिससे आमजन को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि चतरा मुख्यालय के पूर्वी क्षेत्र में समाहरणालय, व्यवहार न्यायालय तथा कई महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित हैं, जहाँ बड़ी आबादी का आवागमन होता है। ऐसे...