गौरीगंज, फरवरी 14 -- अमेठी। जिले के लोगों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बस अड्डे के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ होता नजर आ रहा है। जिले के गठन के करीब 16 वर्ष बाद जिला मुख्यालय पर बस अड्डा निर्माण की प्रक्रिया अब धरातल पर उतरने की ओर बढ़ रही है। प्रशासनिक स्तर पर भूमि चिन्हांकन, स्वामित्व हस्तांतरण और मुआवजा प्रक्रिया पूरी होने से परियोजना को गति मिली है। नगर पालिका गौरीगंज के असैदापुर वार्ड में गाटा संख्या 257 और 260 की बंजर तथा गैर मुमकिन भूमि को बस स्टेशन निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पक्ष में अंतरित कर दिया गया था। इस परियोजना के लिए कुल 0.916 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई गई है। बस अड्डे के निर्माण में सबसे बड़ी अड़चन पहुंच मार्ग को लेकर थी। किसान गोरेलाल और रामलाल की जमीन बस अड्डे के प्रस्तावित रास्ते में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.