फिरोजाबाद, जनवरी 28 -- जिला मुख्यालय पर स्वान प्रजनन एवं पालन केंद्र बनाए जाने संबंधी योजना के क्रियान्वयन की तैयारी शुरू हो गई है। शासन द्वारा जिलाधिकारी को पत्र जारी किया है। जिला प्रशासन इसके लिए मुख्यालय पर खाली पड़ी सरकारी भूमि वह चिन्हित करने का कार्य जल्द शुरू करेगा। जगह चिन्हित होने के बाद योजना के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों की देखरेख में प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। शासन को प्रस्ताव भेजने के साथ ही जिलाधिकारी की देखरेख में स्वान प्रजनन एवं पालन केंद्र के संचालन के लिए कार्यदायी संस्था नामित की जाएगी जिसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के कार्य को शुरू किया जाएगा। शासन का मकसद आवारा कुत्तों से लोगों को बचाना एवं बीमार कुत्तों को उचित इलाज एवं उनकी देखरेख करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.