संभल, मार्च 26 -- जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार को जिला मुख्यालय को लेकर ज्ञापन सौंपा। बार के पूर्व अध्यक्ष हितेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले का सृजन हुए 13 वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। साथ ही जिला मुख्यालय तीनों तहसीलों के केंद्र बिंदु बहजोई में बनाए जाने के लिए जमीन की खरीद भी हो चुकी है। इसके अलावा वर्तमान में पुलिस लाइन में निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में जिले का मुख्यालय बहजोई से हटाकर अन्य स्थान पर बनाया जाना सही नहीं है। तीनों तहसीलों से बहजोई की दूरी लगभग समान है। साथ ही सड़क मार्ग के अलावा रेलमार्ग की भी सुविधा है। संभल में जिला मुख्यालय बनाए जाने से गुन्नौर व चन्दौसी समेत दूर-दराज के लोगों को मुख्यालय तक पहुंचने में दिक्कतों का सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.