धनबाद, जनवरी 9 -- झरिया, प्रतिनिधि। धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन झरिया शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक गुरुवार को झरिया लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित अग्रसेन भवन में हुई। सर्व प्रथम शाखाध्यक्ष राकेश हेलीवाल ने श्री अग्रसेन जी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद समाजसेवी महेन्द्र भगानिया को श्रद्धाजंलि दी गई। झरिया शाखा को 117 सदस्यों की संख्या हासिल करने पर शाखाध्यक्ष ने बधाई दी। बैठक में सामाजिक एकता, मातृ शक्ति और युवा शक्ति के सहभागिता जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया। शाखा कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने झरिया में नए सदस्यों को जोड़ने की एक मुहिम चला कर समाज को सशक्त बनाने पर जोर दिया। शाखा महासचिव विनोद अग्रवाल ने समाज के सभी बंधुओं से आगे बढ़ कर समाज के एकता और सहभागिता का अनुरोध किया। बैठक में अनिल खेमका, सत्यनारायण भोजगढ़िया, सुनील अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.