जमशेदपुर, फरवरी 13 -- पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज होगा। यह आयोजन सत्र 2026-2028 के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए है। 4.30 बजे से श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर बिष्टूपुर में आयोजन किया गया है। इस अवसर पर जिले के प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। यह जानकारी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल और महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...